फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   51 accidents, 27 deaths in six months

छह महीने में 51 हादसे, 27 मौत, फिर भी नहीं मान रहे लोग

Tue, 07 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
51 accidents, 27 deaths in six months
छह महीने में 51 हादसे, 27 मौत
विज्ञापन

शामली। सड़क हादसे रोकने को खूब अभियान चलाए जाते हैं। हाल ही में 28 जून को सड़क यातायात सप्ताह खत्म हुआ है, लेकिन दुर्घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। यातायात विभाग के आंकडे़ बताते हैं कि इस साल जनवरी से जून माह तक 51 सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें 27 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 41 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये तो वह संख्या है, जो सरकारी कागजों में दर्ज है। बहुत सी दुर्घटनाएं तो कागजों में दर्ज भी नहीं होतीं। जाहिर है कि हालात गंभीर हैं लेकिन इसके बावजूद लोग सुधर नहीं रहे। ट्रिपल राइडिंग और रांग साइड अभी भी जारी है।
जिले में इस साल के सड़क दुर्घटना के आंकडे़
माह दुर्घटना मृतक घायल
जनवरी 18 7 13
फरवरी 10 3 6
मार्च 8 3 6
अप्रैल 2 2 0
मई 4 1 6
जून 9 11 10
कुल 51 27 41
वर्ष 2019 का हाल
दुर्घटना 189
मृतक 90
घायल 152
वाहन को धीमा चलाएं, अपने साथ दूसरों की भी जान बचाएं
शामली। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे रोकने को राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा वालंटियर्स ने पोस्टर स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि वाहन को धीमा और सुरक्षित चलाएं, इससे अपने साथ दूसरों के जीवन की रक्षा भी होती है।
विज्ञापन

सुरक्षित होकर काम कीजिए, जीवन का आनंद लीजिए
थानाभवन के अतर सिंह डिग्री कालेज की छात्रा मुस्कान गोयल ने अपने पोस्टर में सड़क पर वाहन चलाने के नियमों को दर्शाते हुए बताया कि वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें। मोबाइल का प्रयोग वाहन चलाते हुए ना करें। बताया कि सुरक्षित होकर काम कीजिए जीवन का आनंद लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियम अपनाना है
थानाभवन की गरिमा वर्मा ने भी पोस्टर बनाया है। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने अपने स्लोगन जन जन का ये नारा है, सड़क सुरक्षा नियम हमें अपनाना है, लिखा और लोगों को इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया। उसने अपने एक अन्य पोस्टर में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने सहित कई नियमों के बारे में जानकारी दी है।
नशे में वाहन न चलाएं
थानाभवन की ही फायका परवीन ने भी यातायात नियमों का पालन करके की सीख देता पोस्टर बनाया। इसमें बताया कि सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने या मोबाइल पर बात करते हुए भी होती है। इसलिए नशा करके कभी वाहन नहीं चलाना चाहिए।
लाल रंग पर करो प्रतीक्षा...
अतर सिंह डिग्री कालेज की उजमा परवीन ने अपने पोस्टर में यातायात नियमों के सिग्नल की जानकारी दी है। पोस्टर पर स्लोगन लिखा है कि लाल रंग पर करो प्रतीक्षा, हमारी जिंदगी की होगी सुरक्षा। इसी संदेश के साथ लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया।

कोट
यातायात पुलिस ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर रही है। सोमवार को ही जिले में 40 वाहनों के चालान हुए हैं। एक वाहन सीज किया जबकि 59800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। दुपहिया वाहन पर तीन सवारियों को बैठाकर चलने पर ही 20 लोगों के चालान किए गए हैं। अपनी जान के प्रति लोगों को खुद जागरुक होना पडेगा। जल्दबाजी के चक्कर में तेजी और लापरवाही से ड्राइविंग करनेपर ही अधिकांश हादसे होते हैं। - भंवर सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed