फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5000 litres of smuggled petrol seized, two smugglers arrested

Shamli News: तस्करी करके लाया जा रहा 5000 लीटर पेट्रोल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
5000 litres of smuggled petrol seized, two smugglers arrested
स्टिंग...इंपैक्ट...पकड़े गए तस्करों से बरामद ड्रम
पिकअप गाड़ियों में ड्रम भरकर ले जाया जा रहा था तेल, हर ड्रम में मिला करीब 200 लीटर पेट्रोल
विज्ञापन

अंबाला सिटी पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के हाथ लगी सफलता
अमर उजाला ने तेल तस्करी का किया था खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमर उजाला के खुलासे के बाद वेस्ट यूपी और अन्य राज्यों में तेल तस्करी के मामले में अंबाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान शंभू टोल प्लाजा के पास पंजाब की ओर से आ रही दो पिकअप गाड़ियों से करीब 5000 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद किया गया। मामले में हापुड़ और बदायूं के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अमर उजाला ने 21 मई के अंक में हरियाणा से उत्तराखंड तक तेल तस्करी और 22 मई के अंक में कोड वर्ड बोलो और घर मंगवा लो डीजल-पेट्रोल शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन

अंबाला सदर थाना पुलिस की टीम देवनगर गांव के पास शंभू टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब की ओर से दो पिकअप गाड़ियों में क्षमता से अधिक मात्रा में पेट्रोल भरकर यूपी ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पहली गाड़ी से पेट्रोल से भरे 18 ड्रम और दूसरी गाड़ी से 7 ड्रम बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि सभी प्लास्टिक ड्रमों में करीब 200-200 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। कुल मिलाकर लगभग 5000 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से यूपी के बदायूं निवासी मोहम्मद हुसैन और हापुड़ निवासी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से जब इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल ले जाने का परमिट, लाइसेंस और खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों पिकअप गाड़ियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक अधिकारी अवतार सिंह और निरीक्षक परमजीत सिंह को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने पेट्रोल के दो-दो सैंपल लेकर उन्हें सील किया और जांच के लिए लैब भेज दिया।

यह बोले अधिकारी

अंबाला सदर थाना प्रभारी शंभू लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पेट्रोल तस्करी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पेट्रोल पंजाब में कहां से लाया गया था और यूपी में किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


दूसरे दिन भी चला अभियान

शामली। जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने बताया कि दूसरे दिन भी कैराना, शामली और अन्य पेट्रोल पंपों पर तेल तस्करी के मामले में छापेमारी अभियान चलाया गया। दो और पेट्रोल पंपों से नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed