{"_id":"680e7ea00f5c1e86c5085125","slug":"500-applications-received-for-admission-in-polytechnic-shamli-news-c-26-1-aur1003-141006-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आए 500 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आए 500 आवेदन
विज्ञापन
शामली। पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने का विद्यार्थियों के पास केवल तीन दिन का मौका बचा है। बुधवार परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उधर संस्थान के स्टाफ की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों और स्कूल कॉलेजों में प्रचार प्रसार के बाद भी अभी तक केवल 500 ही आवेदन हो पाए है। जबकि लक्ष्य अधिक का है।
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। विद्यार्थियों के पास केवल अब तीन दिन बचे है। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के संस्थागत स्टाफ द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास के स्कूल, कॉलेजों में पहुंचकर प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी जनपद में मिले लगभग दो हजार का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है, तीन दिन शेष है और अभी तक केवल पूरे जनपद में केवल 500 ही आवेदन हो पाए है।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में केवल राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुंडेट कला और महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जसाला संचालित है। इनमें सभी ट्रेड़स में करीब 400 सीटें उपलब्ध है। उन्होंने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को संस्थानों में काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेंगे। काउंसलिंग से पहले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा भी होगी।