फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 sugar mills of state are setting up oxygen plant

प्रदेश की 50 चीनी मिलें लगा रहीं ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
50 sugar mills of state are setting up oxygen plant
प्रदेश की 50 चीनी मिलें लगा रहीं ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश की 50 चीनी मिलें ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए काम कर रही हैं। जिसमें शामली, ननौता, देवबंद चीनी मिलें शामिल हैं। जिले के मरीजों को सहारनपुर मेडिकल कालेज में त्वरित भर्ती करने के लिए सीएम योगी से कहा गया है। जिला मुख्यालय पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, रेमडेसिविर व अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ कोरोना से बचाव, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा की। गन्ना मंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में कोविड अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। जिले के सभी गांवों को सैनिटाइज कराया जाएगा। सीडीओ, डीपीआरओ, प्रधानों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्ययोजना बनाई जाएगी। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज की जानकारी के लिए वहां पर जनसंपर्क अधिकारी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ से कहा कि कोविड अस्पताल में आवश्यक संसाधन, ऑक्सीमीटर, रेमडेसिविर, ऑक्सीजन संबंधी सामान की सूची उपलब्ध कराएं। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि आक्सीजन, दवाई, रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीमीटर व अन्य सामान जिले की सीएचसी, पीएचसी में उपलब्ध कराए जाएं। मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार हो। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी कहा कि कोविड अस्पताल में तैनात डाक्टर से लेकर कर्मचारी तक मरीज और तीमारदार के साथ अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि प्रतिदिन 350-400 कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। रोजाना दो हजार मरीजों की जांच होरही है। एक लाख 59 हजार का घर घर सर्वे कराकर 2152 चयनित किए गए हैं। जिन्हें दवाई किट उपलब्ध कराई गई है। कोविड में 106 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल एएसपी, एसडीएम, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, कोविड अस्पतालों के संचालक डॉक्टर सुनील पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed