फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5.90 crores will be spent, Krishna's condition will improve by October

5.90 करोड़ होंगे खर्च, अक्तूबर तक सुधरेगी कृष्णा की दशा

Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
5.90 crores will be spent, Krishna's condition will improve by October
5.90 करोड़ होंगे खर्च, अक्तूबर तक सुधरेगी कृष्णा की दशा
विज्ञापन

शामली: दुर्दशा का शिकार हो चुकी कृष्णा नदी की स्थिति में अक्तूबर तक सुधार हो जाएगा। नदी के उद्धार के लिए 5.90 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। किनारे पर पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के साथ ही नगर निकाय भी नदी सुधार के लिए काम करेंगे। सभी से प्रस्ताव ले लिए गए हैं।
सहारनपुर से निकलकर शामली जनपद की सीमा में गांव चंदेनामाल से प्रवेश करने वाली कृष्णा नदी प्रदूषण और गंदगी से बेहाल है। डीएम जसजीत कौर ने नदी के सुधार के लिए कार्य शुरू कराया है। कई ग्राम पंचायतों में नदी सुधार के काम शुरू हो गए हैं। जनपद में नदी की लंबाई करीब 69.1 किलोमीटर है तथा यह तीन ब्लॉक क्षेत्रों से होती हुई गुजरती है। 25 ग्राम पंचायतें और बनत नगर पंचायत नदी के किनारे पर हैं, जबकि चार नगर निकाय थोड़ी दूरी पर हैं। इन सभी के गंदे पानी के नाले नदी में गिरते हैं। नदी के सुधार एवं प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों से प्रस्ताव मांगे गए थे। सभी ने अपने आंकलन दे दिए हैं। नदी के सुधार पर करीब 5.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना निदेशक डीआरडी ज्ञानेश्वर तिवारी का कहना है कि नदी सुधार के कार्य पूर्ण कराने के लिए अक्तूबर तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कई ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है।
विज्ञापन

बनेंगे फाइटो रेमिडिएशन पाउंड
बनत ग्राम पंचायत सीधे तौर पर कृष्णा नदी के किनारे है, जबकि जलालाबाद, शामली, थानाभवन तथा एलम कुछ दूरी पर हैं। इन सभी से निकलने वाले गंदे पानी के नाले नदी में गिरते हैं। इन नालों का पानी सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए फाइटो रेमिडिएशन तालाब बनाए जाएंगे। इनसे पानी साफ होकर नदी में जाएगा, जबकि ग्राम पंचायतों के नालों का पानी रोकने के लिए भी नदी किनारे स्टेबलाइजेशन पाउंड बनाए जाएंगे। नालों का पानी पहले इनमें रुकेगा और उसके बाद नदी में जाएगा। इससे नदी को प्रदूषण से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा पौधरोपण, बनेंगे पार्क
कृष्णा नदी के किनारे पौधरोपण भी किया जाएगा। अब तक लगभग 40 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा नदी के किनारे स्थान की उपलब्धता के आधार पर पार्क भी बनाए जाएंगे।

ग्राम पंचायतें और नगर निकाय खर्च करेंगी धनराशि
नदी सुधार के कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों में मनरेगा, 15वें वित्त एवं राज्य वित्त से धनराशि खर्च की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से कार्यों को प्राक्कलन तैयार कराने के लिए ब्लॉक और फिर जिला स्तर पर इसे फाइनल किया गया है। नगर निकायों ने अपने यहां बोर्ड बैठक में कार्य कराने के लिए प्रस्ताव पास कर लिए हैं।
कृष्णा नदी एक नजर में...
जिले में कुल लंबाई : 69.1 किलोमीटर
किनारे की ग्राम पंचायतें : 25
आसपास नगर निकाय : 05
सुधार खर्च (राज्य वित्त): 5.44 करोड़ रुपये
सुधार खर्च (मनरेगा) : 44.58 लाख रुपये
सुधार खर्च (15वें वित्त): 5.88 लाख रुपये
--------
नगर निकायों के खर्च प्रस्ताव
जलालाबाद : 56.24 लाख
थानाभवन : 34.37 लाख
बनत : 64.11 लाख
एलम : 23.25 लाख
शामली: 43.26 लाख
----
ब्लॉक वार खर्च प्रस्ताव
ब्लॉक गांव खर्च प्रस्ताव
थानाभवन 10 ी 2.30 करोड़
शामली 08 67.16 लाख
कांधला 07 70.45 लाख
------------
इन्होंने कहा...
नदी किनारे की ज्यादातर ग्राम पंचायतों ने काम शुरू करा दिया है। इसे शीघ्र पूरा कराया जाना है। नदी को प्रदूषण से मुक्त, स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।
- शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed