फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4946 candidates appeared for police recruitment examination for uniform.

Shamli News: वर्दी के लिए 4946 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 24 Aug 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
4946 candidates appeared for police recruitment examination for uniform.
शामली रेलवे स्टेशन पर रात में पढाई करते  अभ्यर्थी।संवाद
शामली। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले दिन कड़ी चौकसी के बीच कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। जिसमें 10080 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिसमें सभी केंद्रों पर 5134 ने परीक्षा छोड़ी। हर अभ्यर्थी की मुख्य गेट के अलावा अंदर भी अलग-अलग प्रकार से चेकिंग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। सुबह आठ बजे से केंद्रों के अंदर अभ्यर्थियों को पहले मैटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक और आंखों की जांच के साथ ही केंद्र के अंदर जाने दिया गया। किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और बाल पेन के अलावा कोई भी वस्तु अंदर नहीं ले जाने दी गई। सुबह की पाली में सभी 13 केंद्रों पर 5040 पंजीकृत रहे। 2446 ने परीक्षा दी और 2594 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक चली। जिसमें 1 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर भेजना शुरू किया गया। परीक्षा में सभी केंद्रों पर 5040 पंजीकृत रहे। 2500 ने परीक्षा दी और 2540 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के बीच में डीआईजी अजय साहनी, पर्यवेक्षक रफीक अहमद, एसपी रामसेवक गौतम, डीएम रविंद्र सिंह, डीआईओएस जेएस शाक्य व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में बने कंंट्रोल रूम में पहुंचकर लाइव देखा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन

सख्ती का दिखा असर, 50 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा
जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रशासन व सरकार की सख्ती का असर साफ नजर आ रहा है। जनपद में 13 केंद्रों पर एक पाली में 5040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन अधिकतर केंद्रों पर संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रही। पहले दिन 10080 में से केवल 4946 ने ही परीक्षा दी। ् ऐसे अभ्यर्थी थे जो किसी के भरोसे आवेदन किए थे, शायद वह नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा छूटते ही शहर में लगा जाम
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के छूटते ही शहर में जाम की स्थिति रही। जिसमें शहर के करनाल रोड, विजय चौक, अजंता चौक, वीवी रोड पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। जिसके बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जाम के कारण लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोडवेज बस अड्डे और स्टेशन पर लगे चिकित्सा शिविर
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी रही। जनपद में पहुंचे राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली के अभ्यर्थियों को कोई परेशानी या कोई दुर्घटना को लेकर रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा शिविर लगाए गए। जिसमें पुलिस अभ्यर्थियों ने दवाइयां ली।
आधार सत्यापन कराने के लिए ढाई घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी
पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के बाद बोर्ड और सरकार सख्त है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों के आधार कार्ड का ब्योरा मांगा था। जिन अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड का ब्योरा आवेदन से नहीं हो पा रहा है, उनको परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन कराने के लिए ढाई घंटे पहले बुलाया गया। जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा हो सके।

कैमरे में आई खराबी
शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कमरा नंबर एक का कैमरा किसी कारण बंद हो गया। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर कंपनी के दो कर्मचारी पाली शुरू होने से पहले कैमरे की वायर बदलने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में भी एक बार कैमरा बंद हो गया था।
लाइन में खड़े रहना पड़ा
दूसरी पाली के अंदर जाने का समय 1 बजे से शुरू था, लेकिन वीवी इंटर कॉलेज केंद्र पर 1 बजकर 15 मिनट तक भी केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम ही चस्पा नहीं किया गया। जिसके चलते बारिश में अभ्यर्थियों को काफी देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। परीक्षा कार्यक्रम देखने के बाद अभ्यर्थी केंद्र के अंदर गए।
परीक्षा के बाद रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भीड़
पुलिस अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने बस में निशुल्क यात्रा के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते परीक्षा छूटने के बाद अधिकतर अभ्यर्थी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे और अपने घरों की ओर रवाना हुए। बस अड्डे पर अधिकारियों से अभ्यर्थी पूछताछ करते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली को जाने वाली बस में नजर आई।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों व परिजनों ने निशुल्क किया भोजन
शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल द्वारा निशुल्क खाने और आराम की व्यवस्था कराई गई। पूरा दिन अभ्यर्थियों व साथ में आए परिजनों ने चावल और कढ़ी का भोजन किया।
डीआईओएस ने कोचिंग सेंटर किया सील
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सभी कोचिंग सेंटरों को 31 तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे, इसके बाद भी कुछ सेंटर और लाइब्रेरी खुली मिली। जिसके चलते डीआईओएस जेएस शाक्य ने कैराना रोड पर खुले मिले जेनेसिस क्लासेस को सील कर दिया। वहीं विजय चौक पर खुली लाइब्रेरी को बंद कराया।

इन पर रहा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों पर कोई भी पाठ्य सामग्री, जूते, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल, चाबी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, ईयरफोन, माइक्रो फोन, घड़ी, काला चश्मा, पर्स, हैंड बैग, सिगरेट, लाईटर, पैन ड्राइव, पेजर, कैल्कुलेटर, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, इरेजर, खुला अथवा पैक किया हुआ खाना भी ले जाने पर प्रतिबंध रहा।

शामली रेलवे स्टेशन पर रात में पढाई करते  अभ्यर्थी।संवाद

शामली रेलवे स्टेशन पर रात में पढाई करते  अभ्यर्थी।संवाद

शामली रेलवे स्टेशन पर रात में पढाई करते  अभ्यर्थी।संवाद

शामली रेलवे स्टेशन पर रात में पढाई करते  अभ्यर्थी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed