फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   47 pregnant women examined in CHC, nine marked in HRP

Shamli News: सीएचसी में 47 गर्भवती महिलाओं की जांच, नौ एचआरपी में चिह्नित

Sat, 10 Feb 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
47 pregnant women examined in CHC, nine marked in HRP
शामली सीएचसी में गर्भवती महिलाओ की जांच करती महिला चिकित्सक
शामली/ऊन/थानाभवन/झिंझाना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उच्च जोखिम गर्भावस्था दिवस (एचआरपी डे) आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर महिला चिकित्सक पूजा और स्टाफ नर्स पदमा शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार दिया और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए परामर्श दिया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया एचआरपी डे पर 47 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 40 महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जांच के दौरान नौ गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेंगनेंसी में चिन्हित की गई। उन्हें दूध व ब्रेड उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

ऊन सीएचसी में 41 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण ने बताया सीएचसी पर 11 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए टोकन दिया गया। कम हीमोग्लोबिन वाली चार महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाए गए। गर्भवती महिलाओं की एचबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी, सिफलिस आदि की जांच की निशुल्क व्यवस्था सीएचसी पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना सीएचसी में 17 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। पांच महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए टोकन दिया गया। कम हीमोग्लोबिन वाली तीन महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाए गए हैं। उच्च जोखिम का कोई मामला नहीं आया है।

थानाभवन सीएचसी पर आयोजित एचआरपी डे के अवसर पर 63 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। केंद्र अधीक्षक डाॅ. सुशील कुमार ने बताया जांच में उच्च जोखिम वाली 46 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया। 16 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया। छह गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लाबिन की कमी पाए जाने पर उन्हें आयरन सुक्रोज दिया गया। एक गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इस अवसर पर डाॅ. सलमा, डाॅ. लविश आदि मौजूद रहे।

शामली सीएचसी में गर्भवती महिलाओ की जांच करती महिला चिकित्सक

शामली सीएचसी में गर्भवती महिलाओ की जांच करती महिला चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed