फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   454 laptop to share Medhavion

454 मेधावियों को बांटे लैपटॉप

Mon, 19 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 19 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
454 laptop to share Medhavion
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के उज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। मेधावियों को लैपटॉप वितरण का उद्देश्य भी यही है कि इंटरनेट और कंप्यूटर के बढ़ते दायरे से बच्चे वंचित ना रह सकें।
विज्ञापन


सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से शामली में कैराना रोड पर जेजे फार्म में मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि युवा उम्र ही भविष्य का निर्धारण करती है। लैपटॉप से उन परिवार के छात्र छात्राओं को भी भविष्य उज्वल बनाने में मदद मिलेगी, जो मेधावी तो हैं परंतु लैपटॉप खरीद नहीं सकते। वहीं, उन्होंने छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर छात्राओं से कहा कि खुद को कमजोर ना समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के युवाओं की भलाई में अनेक योजनाएं चलाई हैं। इनमें कन्या विद्या धन और लैपटॉप वितरण योजना बेहद कारगर साबित हुई है। कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कहा कि बदलते दौर में इंटरनेट और कंप्यूटर हर छात्र छात्रा की जरूरत है, जिसे सपा सरकार ने साकार किया है।

डीएम सुजीत कुमार योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया कि जनपद के कुल 454 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किए गए, जिनमें यूपी बोर्ड के 414, सीबीएसई 30 और आईसीएसई के 10 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुईं। 


इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी, सीओ सिटी निशांक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, अनिल टीनू, कांधला नगरपालिका चेयरमैन वाजिद हसन, राशिद पहलवान, असलम प्रमुख, अय्यूब जंग आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed