44 छात्र-छात्राओं को दिए गए टैबलेट
बाबरी। लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। कॉलेज संरक्षक व पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, कॉलेज अध्यक्ष सुधीश प्रकाश ने 44 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए।
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि छात्र-छात्राएं टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन क्लास और अन्य कोर्स संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी से टैबलेट का सही उपयोग करने का आग्रह किया गया। सिंगापुर यूनिवर्सिटी की प्रो. अलका ने बताया कि लगन के साथ पढ़कर सभी अपने परिवार का नाम रोशन करने का संकल्प लें। गांधी पालिटेक्निक मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कंदर्प स्वरूप ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व कल्पना चावला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। इस दौरान सेवाराम सैनी, रजनीश शर्मा, कॉलेज प्रबंधक शेखर चंद मित्तल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, अखिलेश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मास्टर सुनील कुमार शर्मा व अध्यक्षता अतर सिंह सैनी ने की।