{"_id":"5e7cd4548ebc3e768b49842e","slug":"43-thousand-workers-will-get-the-benefit-of-free-food-grains-shamli-news-mrt475394281","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 हजार श्रमिकों को मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 हजार श्रमिकों को मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन में जिले में कुल एक लाख दो हजार श्रमिकों में से मात्र 43 हजार को मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिल पाएगा। जिसमें मनरेगा के 20 हजार जॉबकार्ड धारक और 23 हजार पंजीकृत श्रमिक हैं। जिनको एक अप्रैल से राशन की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न मुफ्त वितरण किया जाएगा। मुफ्त राशन का वितरण पर्यवेक्षक टीम की मौजूूूदगी में किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कुल एक लाख दो हजार श्रमिक हैं, जो अलग-अलग औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों में काम करते हैं। 21 दिन के लॉकडाउन में जिले की औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठान जद आने से सिर्फ 43 हजार श्रमिकों को मुफ्त खाद्यान्न का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया है। इनको मुफ्त खाद्यान गेहूं -चावल मिलेगा। एक अप्रैल को मुफ्त खाद्यान्न ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी, नलकूप कर्मचारियों को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वितरण किया जाएगा।
खाने के पैकेट उपलब्ध कराए
शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मित्तल ने बताया कि लॉकडाउन की जद में आए औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों को एक माह का वेतन दिया जाएगा। आईआईए की ओर से 250 खाने के पैकेट दोपहर और 250 पैकेट शाम को उपलब्ध कराए जाए रहे हैं। लायंस क्लब की ओर से 100 पैकेट आटा, दाल और चावल के पैकेट जिला प्रशासन को दिए जा रहे हैं।