फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   43 new corona positives were found in the district

जिले में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
43 new corona positives were found in the district
जिले में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 43 नए केस मिले हैं। इनमें चार दिन पूर्व पॉजिटिव मिले स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी और छह साल की बेटी के अलावा एक पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है। 35 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 349 हो गई है।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी 43 नए केस मिले हैं। चार दिन पूर्व सीएमओ कार्यालय में मिले एक स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी और छह साल की बेटी भी कोरोना संक्रमित मिली है। पुलिस लाइन में तैनात एक एचसीपी भी कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा शहर में काका नगर में तीन युवक, गुरुद्वारा के निकट रहने वाला 30 वर्षीय युवक, रेलपार में 89 वर्षीय वृद्ध व 24 वर्षीय युवक, बड़ा बाजार में 27 वर्षीय युवक, दयानंद नगर में 18 वर्षीय युवती समेत सात, धीमानपुरा में 52 वर्षीय व्यक्ति, जैन कालोनी में तीन साल की बच्ची, नौकुआं रोड मोहल्ले में दो व्यक्ति, अग्रवाल कालोनी में 14 व 15 वर्षीय दो किशोर व दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली। बड़ी आल में 29 वर्षीय युवक व 44 वर्षीय व्यक्ति, वेद विहार में 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा पांच अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए। शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी में 54 वर्षीय, कुड़ाना में 24 वर्षीय, बधेव में 31 वर्षीय युवक, थानाभवन में 47 वर्षीय व्यक्ति, कांधला में तीन, झिंझाना में 38 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवती और कैराना में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 35 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 349 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed