फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   420 students selected for Chief Minister laptop, tablet and mobile scheme

420 विद्यार्थी मुख्यमंत्री लैपटॉप, टैबलेट व मोबाइल योजना के लिए चयनित

Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
420 students selected for Chief Minister laptop, tablet and mobile scheme
जलालाबाद। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए संकाय के 420 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल योजना अंतर्गत चयनित किया गया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉलेज के 51 छात्र-छात्राओं को इस योजना अंतर्गत लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन

जनपद के विजय सिंह पथिक कॉलेज कैराना, वीवी डिग्री कॉलेज, आरके डिग्री कॉलेज शामली, एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन जलालाबाद को जनपद स्तर पर इस योजना के लिए फिलहाल चयनित किया गया है। कॉलेज के डायरेक्टर अंकित गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में स्नातक अंतिम वर्ष के 51 छात्र- छात्राएं शनिवार में मुख्यमंत्री कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज स्तर से प्रतिभाग करेंगे। 51 में से 40 छात्राओं व 11 छात्रों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। कॉलेज के समस्त संकाय के 420 छात्र-छात्राएं इस योजना अंतर्गत लाभान्वित होंगे। शुक्रवार सुबह छह बजे कॉलेज से लखनऊ के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की बस प्रस्थान करेगी। अनुमोदन के लिए प्रशासन स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल नियुक्त किए गए हैं। रविवार में बस शाम के समय कॉलेज पर वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed