फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 thousand cusecs of water released into Yamuna from Hathnikund barrage

पहाड़ों पर हुई बारिश से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
42 thousand cusecs of water released into Yamuna from Hathnikund barrage
हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया 42 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन

कैराना। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते ताजो वाला बांध से यमुना में 42 हजार 835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। छोड़ा गया पानी बुधवार सुबह तक कैराना यमुना पुल तक पहुंचने की संभावना है। पानी पहुंचने पर यमुना का जलस्तर 228 मीटर से अधिक हो सकता है।
पिछले दो दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते मंगलवार दोपहर करनाल क्षेत्र में यमुना का जलस्तर आधा मीटर तक बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर कैराना में यमुना का जलस्तर 227.4 मीटर था जिसके रात तक 228 मीटर होने की संभावना है। उधर ताजो वाला बांध पर पहाड़ों की बारिश के पानी का दबाव बढ़ जाने के कारण मंगलवार सुबह 11 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 42 हजार 835 क्यूूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी बुधवार सुबह तक कैराना पहुंच जाएगा जिसके बाद यमुना का जलस्तर 228 मीटर को पार कर जाएगा। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 230 मीटर पर है। हथिनीकुंड कंट्रोल रूम के के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे यमुना में अधिकतम 42 हजार 835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

-----
रुक-रुककर हुई बारिश से मिली राहत
चौसाना। क्षेत्र में हुई कुछ समय की बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन गालियों व टूटी सड़कों पर जलभराव से परेशानी रही। मंगलवार सुबह चौसाना क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली। गन्ना, धान व चारे की फसल को फायदा पहुंचा है। वही बारिश के बाद कई गलियों में और टूटी हुई सड़कों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed