फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 thousand answer booklets evaluation

अभी तक 42 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 02 May 2017 12:30 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
42 thousand answer booklets evaluation
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पांचवें दिन 42 हजार कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। सोमवार को  सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह ने शामली में आरके इंटर कॉलेज में बनाए गए यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन            केंद्र का निरीक्षण करके दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र पर  कन्नड़ भाषा की  25-30 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। यहां पर उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने के लिए परीक्षक नहीं मिलने से वापस यूपी बोर्ड को भेजी जा रही है।                    
विज्ञापन


सोमवार को आरके इंटर कॉलेज में बनाए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक अहिबरन सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था को संतोषजनक मानते हुए परीक्षकों को  उत्तर पुस्तिकाओं की बाई ओर नबंर साफ -साफ दिए जाने  को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षकों को कुल नंबरों को सही प्रकार से चेक करने करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के हर प्रश्नों के अंकों को चेक  करे। जिससे छात्र-छात्राएं प्रभावित न हों। ब्लैक अवार्ड सही प्रकार से भरें। चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक एस एन सिद्दीकी, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी व आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य  लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पांच दिन में हाईस्कूल की  21 हजार व  इंटर की  21 हजार उत्तर पुस्तिकाओं  का मूल्यांकन किया गया है। वहीं, इसके अलावा उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड से  कन्नड़ भाषा की 25-30 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र पर आई है। कन्नड़ भाषा की उत्तर पुस्तिकाओं  के परीक्षक नहीं मिलने से उस यूपी बोर्ड को वापस किया जा रहा है।   


उधर, बिजनौर में मूल्यांकन केंद्रों पर अंकेक्षण के दौरान परीक्षकों की गलतियां मिल रही हैं। डीआईओएस ने जीजीआईसी केंद्र पर चार परीक्षकों की गलतियां पकड़ीं। पांचवें दिन भी केंद्रों पर परीक्षकों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। डीआईओएस ने एक मई को गैरहाजिर रहने वाले परीक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed