फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 students selected for field level yoga competition

42 विद्यार्थियों का क्षेत्र स्तर योग प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 12 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
42 students selected for field level yoga competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय 33वीं उप संकुल योग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें आगरा बी संकुल के नौ विद्यालयों के एक सौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें 42 विद्यार्थियों का चयन क्षेत्र स्तर योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ संभाग द्वारा आयोजित उप संकुल प्रतियोगिता शनिवार देर शाम समापन हुई। विद्यालय के प्रधाचार्य किरन प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ शुक्रवार को सुुबह जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने फीता काटकर किया था। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में योग का बड़ा महत्व है। इसके द्वारा ही मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास संभव है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिभागियों के तीनों समूह अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 के प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 51 छात्राओं और 47 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उनकी लयबद्ध और कलात्मक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके बाद पर प्रतिभागियों का चयन क्षेत्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिता हेतु किया गया। चयनकर्ताओं ने प्रतिभागियों की श्रेष्ठता के आधार पर 21 छात्र और 21 छात्राओं का चयन क्षेत्रीय स्तर योग प्रतियोगिता के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधाचार्य ने प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने पर सभी प्रतिभागियों, अनुरक्षकों, चयनकर्ताओं और विद्यालय के कर्मचारियों का धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने चयनित प्रतिभागियों को क्षेत्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed