फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 more dengue patients found in the district

जिले में 42 और मिले डेंगू के मरीज

Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
42 more dengue patients found in the district
जिले में 42 और मिले डेंगू के मरीज
विज्ञापन

शामली। सर्दी बढ़ने के बाद भी जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जांच रिपोर्ट में 42 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। 27 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव हिंगोखेड़ी में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
नवंबर माह शुरू होते ही लगातार ठंड बढ़ रही है, लेकिन मच्छरों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। यही वजह है कि ठंड के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिले में अब भी डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को मिली एलाइजा जांच रिपोर्ट में 42 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर अब जिले में डेंगू के केस बढ़कर 270 हो गए हैं। इससे पहले जिले में डेंगू के 229 केस मिले थे। अब 29 सैंपलों की एलाइजा जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की प्रमाणिक एलाइज जांच के लिए अब तक करीब 600 सैंपल मुजफ्फरनगर भेजे जा चुके हैं, जिनमें 270 सैंपलों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि गांव हिंगोखेड़ी में स्वास्थ्य टीम ने जाकर मरीजों के बारे में जानकारी ली। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बुखार आया था, लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 25 घरों में जाकर जांच की गई, लेकिन फ्रिज की ट्रे व अन्य स्थानों पर कहीं पानी इकट्ठा नहीं पाया गया। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। भले ही मौसम ठंडा हो गया हो, लेकिन मच्छरों से बचाव के तरीके अपनाना अभी जरूरी है। मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed