फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 donated blood, became great

42 महादानियों ने किया रक्तदान, बने महान

Sun, 14 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
42 donated blood, became great
शामली। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इस पुण्य कर्म को करके इंसान महान बनता है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर हनुमान धाम के अग्रसेन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ये बात कही। बोले कि अमर उजाला समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी है। शामली में फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा अपराजिता अभियान एक मिसाल है।
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अग्रसेन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया। मुजफ्फरनगर ब्लड बैंक और शामली सीएचसी के रक्त संकलन केंद्र की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। मंडल स्तर की रक्तदान वैन भी बुलाई गई थी। शिविर में पहुंचीं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि अमर उजाला का ये प्रयास सराहनीय है। सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने कहा कि एक स्वस्थ इंसान तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग ने भी कहा कि कई व्यापारी भी रक्तदान के लिए आए हैं। रासेयो कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने कहा कि रासेयो वॉलियंटर्स के रुप में अमर उजाला युवाओं को प्रोत्साहित कर रहा है जो अच्छा प्रयास है। शिविर में शामली सीएचसी रक्त संग्रहण केंद्र प्रभारी डॉक्टर अनुपम सक्सेना का भी सहयोग रहा। संचालन समाजसेवी वीना अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

डॉक्टर दंपति को सम्मानित किया
लॉकडाउन में आठ अप्रैल से आठ जून तक लगातार दो महीने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री और हेल्थ किट वितरण में जुटे मां सावित्री देवी अस्पताल के डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और डॉ. नीलम शुक्ला को फाउंडेशन की ओर से गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि उक्त दंपति ने रामगढ़ गांव को गोद लेकर वहां निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, जो दूसरों के लिए मार्गदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने भी कराई थर्मल स्क्रीनिंग
शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का विशेष ध्यान रखा गया। आने वालों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। शिविर में पहुंचीं डीएम ने खुद थर्मल स्क्रीनिंग कराकर दूसरों को भी सीख दी। गन्ना मंत्री सहित सभी अतिथियों को इस जांच से गुजरना पड़ा। रक्तदान कैंपस को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा था। मां सावित्री देवी अस्पताल का पैरामेडिकल स्टॉफ ने स्वास्थ्य टीम की देखरेख में थर्मल स्क्रीनिंग की।
रासेयो वॉलियंटर्स ने रक्तदान के साथ बनाई व्यवस्था
रासेयो कार्यक्रम से जुड़े वॉलियंटर्स भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे। उन्होंने शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था भी संभाली। मास्क का वितरण किया और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित भी किया। रासेयो के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने भी रक्तदान किया। डॉक्टर भूपेंद्र, अमितेश और डॉक्टर महक सिंह का सहयोग रहा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने भी पहुंचकर रक्तदान किया। इसके अलावा नेशनल शूटर रिचा मलिक भी रक्तदान करने पहुंचीं।

ये बने महादानी
शामली से नीरज, नेमचंद, रेलपार कालोनी से मोहित चौधरी, दयानंद नगर के रमेश चंद शर्मा, पवन सिंगल, अनुज सिंगल, शामली के धर्मेंद्र कांबोज, दीपक सैनी, उपेंद्र कुमार, यारपुर के कुलदीप कुमार, बधेव के विशाल भारद्वाज, अमित जैन, तितरवाड़ा के संदीप कुमार, डूंडूखेड़ा के ललित कुमार, शामली के राकेश शर्मा, अजय शर्मा, अनुराग शर्मा, विपिन गोयल, शिवम गोयल, गढ़ीपुख्ता का अहतराम, सचिन कुमार, सचिन चौधरी, टपराना के खालिद, शामली के रामकुमार वर्मा, अनुज गर्ग, विशाल ,धीरज कुमार ,राजीव कुमार, रामनिवास, हसनुर लुहारी के डॉक्टर अमित कुमार रंगाना के सचिन, झिंझाना के अश्वनी, राजकुमार शर्मा, नाला के विदुर पंवार, नकुड़ के कुलदीप, हथछौया से इंद्रपाल, संदीप कुमार, भैंसानी के अकमलपुर राणा हामिद और तैमूर।

ामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर  में  डॉक्टर नीलम शुक्ला को सम्मानित कर

ामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में डॉक्टर नीलम शुक्ला को सम्मानित कर- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्त देते रक्तदान कर्ता

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्त देते रक्तदान कर्ता- फोटो : SHAMLI

ामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्त देते रक्तदान कर्ता

ामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्त देते रक्तदान कर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर  में रक्तदान कर्ता से वार्ता करते गन्?

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्तदान कर्ता से वार्ता करते गन्?- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्तदान कर्ता से वार्ता करते ?

शामली में हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वरा रक्तदान शिविर में रक्तदान कर्ता से वार्ता करते ?- फोटो : SHAMLI

सीख  अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्केन?

सीख अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्केन?- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए आई युवती की थर्मल स्कै

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए आई युवती की थर्मल स्कै- फोटो : SHAMLI

अनुराग शर्मा बिडोली

अनुराग शर्मा बिडोली- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्तदान करने पहुंचे राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा टीम

शामली में रक्तदान करने पहुंचे राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा टीम- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्तदान करते उद्यमी और उनका मनोबल बढ़ाते उनके साथी

शामली में रक्तदान करते उद्यमी और उनका मनोबल बढ़ाते उनके साथी- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र दिखाते इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उधमी

शामली में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र दिखाते इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उधमी- फोटो : SHAMLI

रक्तदान से पूर्व परिसर स्थल को सेनीटाइज करता स्वास्थ्य कर्मी

रक्तदान से पूर्व परिसर स्थल को सेनीटाइज करता स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : SHAMLI

डॉक्टर नीलम शुक्ला को सम्मानित करती जिलाधिकारी

डॉक्टर नीलम शुक्ला को सम्मानित करती जिलाधिकारी- फोटो : SHAMLI

प्रदेश के गन्ना मंत्री को सम्मानित करते शहर के गणमान्य लोग

प्रदेश के गन्ना मंत्री को सम्मानित करते शहर के गणमान्य लोग- फोटो : SHAMLI

डॉक्टर रीती नाथ शुक्ला को सम्मानित करते प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा

डॉक्टर रीती नाथ शुक्ला को सम्मानित करते प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर के साथ अपराजिता टीम

शामली में रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर के साथ अपराजिता टीम- फोटो : SHAMLI

शामली दान शिविर में रक्तदान करते राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर

शामली दान शिविर में रक्तदान करते राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्तदान करती नेशनल शूटर रिचा मालिक

शामली में रक्तदान करती नेशनल शूटर रिचा मालिक- फोटो : SHAMLI

अमित जैन महासचिव  शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन

अमित जैन महासचिव शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन- फोटो : SHAMLI

रक्तदान शिविर में पहुंचे व्यापार संघ अध्यक्ष की थर्मल स्क्रीनिंग  करती टीम

रक्तदान शिविर में पहुंचे व्यापार संघ अध्यक्ष की थर्मल स्क्रीनिंग करती टीम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed