फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक का आयोजन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक का आयोजन

Fri, 01 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान खान ने कहा कि केंद्र सरकार के राज में सबका विकास हो रहा है।
बुधवार शाम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का खौफ दिखा कर वोट बटोरने की ओछी राजनीति की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, ऋण माफी आदि योजनाओं का सीधा लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी मिल रहा है। मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। उन्होंने अल्पसंख्यकों से कहा कि दूसरे दल मोदी और भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे हैं, जबकि देश हित और मुसलमानों के हित में मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता। हिंदुस्तान के मुसलमान देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने देश के शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद सैनिकों को प्रणाम करते हैं और पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुरपेज सिंह ने मंडल वाइज समीक्षा की। अल्पसंख्यक जिला प्रभारी राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला संयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रम संजीव जैन ने बैठक को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री आरिफ व शराफत खा ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष अबरार अहमद, नसीम, भूरा, राशीद अली, अफसर कुरैशी, जब्बार राणा, अहसान प्रधान, सहारनपुर नगर अध्यक्ष दीपक जैन, चौधरी मुंशाद अली, इस्राईल, शमून, खालिद, असगर, अब्बास जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed