फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांधला में पाक का पुतला फुंका, शहीदों के लिए प्रार्थना की

कांधला में पाक का पुतला फुंका, शहीदों के लिए प्रार्थना की

Fri, 15 Feb 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
कांधला में  पाक का पुतला फुंका, शहीदों के लिए  प्रार्थना की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मेन बस स्टेंड पर कांधला नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों ने पाक का पुतला फूंका नारेबाजी की। शोकसभा में व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल, लोकेश गोयल, राजन जावला, सचिन गोयल, जितेंद्र सैनी उर्फ भीम सैनी आदि रहे। कस्बे के रेलवे रोड पर पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम के नेतृत्व में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कस्बे के गांधी चौक पर संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। मौके पर क्षितिज मित्तल, ऊषा देवी, प्रधानाचार्य रंजना मित्तल आदि मौजूद रहे। गांव डांगरौल में रालोद नेता राजन जावला के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान राजन जावला, अमरपाल प्रधान, सुरेंद्र सतीश आदि मौजूद रहे। गांव गंगेरू में इसराईल मंसूरी के आवास पर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान इंतजार ठेकेदार, आबिद हसन, मास्टर रियासत सहित आदि मौजूद रहे।


व्यापारियों और राजनीतिक दलों ने शहीदों दी श्रद्धांजलि
शामली। जिले के राजनीतिक दलों, व्यापारियों ने पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा करते शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की शोकसभा सुभाष चौक पर हुई। जिसमें शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मौकेपर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेेंद्र अग्रवाल, महेश धीमान, धनराज बंसल, प्रदीप संगल, अनुज गोयल, पवन गोयल, वीरेंद्र जैन, आशुपुरी, रविसंगल, मनोज मित्तल सुभाष धीमान, ब्रजभूषण संगल आदि शामिल रहे। सुुुुभाष चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी की शोकसभा में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष जेके जैन, अनुज गौतम, रविंद्र आर्य, प्रवीण मौजूद रहे। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में भारतीय देशभक्त आंदोलन की शोकसभा हुई। मौके पर दिनेश चंद शर्मा, ओमप्रकाश धीमान, सोमदत्त, संजीव श्योरान, सतवीर मूंछ, रमेशचंद, प्रदीप शर्मा, सुखपाल जागिड़ अमित, शालू, सीमा आदि रहे। बड़ा बाजार मंदिर ठाकुर द्वारा में श्रीब्राह्मण एकता महासभा की शोकसभा में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर महासभा के अध्यक्ष पंडित प्रेम किशोर कोठारी, संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, अशोक वशिष्ठ, विनोद अत्री, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डाक्टर विपिन कौशिक, चंद्रशेखर शर्मा, राजीव लोचन, अनिलशर्मा, उमाशकर शर्मा, महेशचंद शर्मा, उपेद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में पुलवामा में शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। मौके पर रमेशचंद विश्वकर्मा, संतोष कुमार, प्यारेलाल शर्मा, रविंद्र सिह, रामनाथ सैनी, श्रीनिवास शर्मा, महावीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed