फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारिश से गिरा मकान, बेघर हुआ परिवार

बारिश से गिरा मकान, बेघर हुआ परिवार

Fri, 08 Feb 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरा मकान, बेघर हुआ परिवार

विज्ञापन
बारिश से गिरा मकान, बेघर हुआ परिवार
चौसाना। गांव जिजौला निवासी फुरकान का कच्चा मकान गिर गया। जिस समय मकान गिरा उससे पहले ही परिवार ने मकान को खाली कर दिया था और पड़ोस के एक व्यक्ति के घर में परिवार के साथ शरण ली थी, जिससे जनहानि होने से बच गई लेकिन मकान गिरने से घर का सारा सामान दब गया। पीड़ित परिवार ने डीएम से पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई है।
रेत से भरे ओवरलोड वाहन सीज
चौसाना। शुक्रवार की सुबह सीओ कैराना राजेश तिवारी चौसाना में निरीक्षण के लिए पहुंचे। थानाभवन मार्ग के गढ़ी हसनपुर में के निकट दो ट्रकों को उन्होंने रोक लिया गया और रॉयल्टी को चेक किया गया। इस पर वाहनों का वजन कराया गया तो वह ओवरलोड मिला। सीओ ने चौसाना पुलिस के बुलाकर ट्रक सीज कर दिया। दूसरे ट्रक से चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों कब्जे में लेकर सीज कर दिया। चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि सीओ द्वारा चेकिंग के दौरान ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा पर शोभायात्रा निकाली
गढ़ीपुख़्ता। गांव खेड़की में गोगा जाहरवीर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। इस अवसर पर शोभायात्रा में सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता मृगांका सिंह, पवन तरार, ग्राम प्रधान मोहनलाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गुरु गोरखनाथ, कृष्ण राधा, भोला पार्वती, लक्ष्मी नारायण आदि देवी देवताओं की सुंदर झांकियां डीजे और बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शिव मंदिर से शुभारंभ होकर गांव की गलियों से होते हुए शोभायात्रा शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विधि पूर्वक हवन पूजन कर गांव की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मनोकामना की गई। इस अवसर पर ओम प्रकाश, ऋषि पाल, हंसराज, शीशराम, रविकिरण, अतुल प्रधान पेलखा, जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी,घनश्याम पारचा, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed