{"_id":"5c5dc7e7bdec22737548b2d9","slug":"41549649895-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बीमा पॉलिसी की रकम जमा न करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर एक बैंक के शाखा प्रबंधक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला घेर बुखारी नौकुआं रोड निवासी राजकुमार जैन ने कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका शामली के एक बैंक शाखा में बचत खाता है। उन्होंने 2015 में बैंक में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी, जिसका 2017 व 2018 में प्रीमियम जमा नहीं हुआ था। 25 अक्टूबर 2018 को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम अजय बताते हुए प्रीमियम जमा न होने पर पॉलिसी लैप्स होने की बात कहते हुए कहा कि अगर पॉलिसी आज जमा हो जाती है तो पेनल्टी माफ हो जाएगी। उसकी बात पर यकीन करते हुए उन्होंने नेट बैंकिंग से पॉलिसी की रकम जमा करा दी थी। शाम तक जमा होने का एसएमएस न आने पर अगले दिन बैंक में जाकर पता किया तो कोई रकम जमा नहीं होना बताया गया। इसके बाद उसने फिर उस नंबर पर बात की, जिससे कॉल आई थी। इसके बाद भी एसएमएस न आने पर उन्होंने गुरुदेव नाम के व्यक्ति से बात करने को कहा। इसके बाद भी रकम जमा नहीं की और वापस न करने की धमकी दी। इसके बाद पता चला कि जिस खाते में रकम जमा कराई गई थी, वह मोनिका कुमारी निवासी नोएडा के नाम पर पाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस मामले में उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस मामले में शामली और नोएडा बैंक के शाखा के प्रबंधक के अलावा अजय श्रीवास्तव, मोनिका कुमारी और गुरुदेव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।