फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण

एसीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण

Sat, 05 Jan 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
एसीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण
एसीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर नेतराम ने गढ़ीपुख्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार करने के निर्देश दिए।
शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार के निर्देश पर एसीएमओ डाक्अर नेतराम ने गढ़ीपुख्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। डाक्टर नेतराम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई अच्छी नहीं थी। अस्पताल कर्मी को साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए गए। मरीजों के लिए रखी कुर्सी टूटी मिली और टंकियां भी टूटी मिली। जाली भी टूटी हुई थी। उन्होंने एक सप्ताह में मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस ने बरामद की कच्ची शराब
शामली/चौसाना। जिला आबकारी अधिकारी राकेेश बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी टीम ने अहमदगढ़, खेड़ीजुनारदार, पावटी कलां और बीवीपुर हटिया में अभियान चलाकर 182 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके पर मिले 2400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। उधर, चौसाना चौकी प्रभारी अजय कसाना ने पुलिस बल के साथ टोडा स्थित डेरे पर रात में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी महक सिंह पकड़ा गया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि महक सिंह ने अपने खेत में शराब की भट्ठी लगा रखी थी और वह शराब बनाकर बेचता था। पुलिस ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब और भट्ठी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed