{"_id":"5c1fc9f1bdec2256a47cbe0c","slug":"41545587185-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध धंधों की धरपकड़ को काजीवाड़ा ने की अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध धंधों की धरपकड़ को काजीवाड़ा ने की अनूठी पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के काजीवाड़ा मोहल्ले के लोगों के अवैध धंधों की धरपकड़ के लिए अनूठी पहल की है। मोहल्लेवासियों ने चंदा कर मोहल्ले में निगरानी के लिए खंभों व घरों के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिना सरकारी मदद से यह पहल की है।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा में बड़ा बाजार, नया बाजार और वीवी इंटर कालेज रोड का रास्ता होकर गुजरता है। सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्लान करने वालों में शामिल मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी नईम, हाशिम, शौकीन, सलीम, कुतबुद्दीन आबिद आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले में चोरी, छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले मोहल्ले से आबिद व साजिद की बाइक दिन में चोरी हो गई थी। नईम ने बताया कि उनकी भैंस चोरी हो गई थी। आरोप है कि दूसरे मोहल्लों के बाहरी लोग यहां आकर जुआ खेलते हैं और शराब पीकर छेड़छाड़ करते हैं। बाहरी लोग काजीवाड़ा मोहल्ले की गलियों से अवैध कटान के लिए पशुओं को लाते व ले जाते रहते हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्लान बनाया। उन्होंने मोहल्लेवालों की सहमति से इसकी पहल की। इन कैमरों से मोहल्ले में आने-जाने वाले लोगों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी की जा सकेगी। अगर कोई घटना होती है तो पुलिस को भी मदद मिलेगी। मोहल्ले के जिम्मेदार लोग एक-दो दिन में पुलिस अधिकारियों से मिलकर मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाने की जानकारी देंगे।
30 हजार रुपये में लगे चार कैमरे
शामली। नईम ने बताया कि लगभग 30 हजार रुपये की लागत से चार कैमरे मोहल्लेवासियों की स्वेच्छा से चंदा इकट्ठा कर खंभों व घरों के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। सभी लोगों ने स्वेच्छा से इस काम में सहयोग किया है। कैमरों को खंभे व घरों के बाहर इस तरह से लगवाया गया है कि उनसे दूसरे मोहल्लों को जोड़ने वाले रास्ते कवर हो सकेंगे।
विज्ञापन
सलीम के घर में लगी एलईडी
शामली। काजीवाड़ा मोहल्ले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम सलीम के घर में बनाया गया है। सलीम के घर पर एलईडी लगाई गई है। एलईडी की स्क्रीन पर मोहल्ले की गलियों में होने वाली आवाजाही व हर तरह की गतिविधियों को देखा जा सकता है।
कोट
काजीवाड़ा मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाना अच्छा एवं सराहनीय कार्य है। इससे पुलिस-प्रशासन को भी समय-समय पर निश्चित रूप से मदद मिलेगी। इस तरह से समाज हित में कार्य करने वाले लोग प्रशंसा के पात्र हैं। इस तरह के कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। - अजय कुमार, एसपी शामली।