{"_id":"5bfae878bdec2241be1de32a","slug":"41543170168-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में गंदगी देख नाराज हुए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में गंदगी देख नाराज हुए एसपी
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई
थानाभवन। रविवार को एसपी अजय कुमार ने थाने में सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए शौचालय व परिसर का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी ने घंटा बजाकर सभी पुलिसकर्मियों को बुलाने को कहा। हालांकि पांच मिनट के अंदर नाममात्र के ही पुलिसकर्मी पहुंच पाए, इस कारण भी एसपी असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने अपराध रजिस्टर खंगाले। उन्होंने गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सूची मांगी तो पुलिसकर्मी बगले झांकने लगे। सभी कर्मचारियों को आम जनता का शोषण न किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि पब्लिक की शिकायत उनके पास पहुंचती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव, बंटी सिंह, नरेश चौधरी, चंदन चौधरी आदि मौजूद रहे।