{"_id":"5b8ed2b0867a5548636f3379","slug":"41536086704-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन जब्त कर वसूला 4200 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन जब्त कर वसूला 4200 रुपये जुर्माना
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन जब्त कर वसूला जुर्माना
शामली।
नगर पालिका परिषद शामली की टीम ने शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार दोपहर नगर पालिका परिषद के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक गोविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के विजय चौक से फव्वारा चौक तक दुकानों पर पॉलिथिन बैग को लेकर चेकिंग की। अभियान के तहत पॉलिथीन बैग के अलावा प्लास्टिक क्राकरी को लेकर भी जांच की गई। इस दौरान व्यापारी सोनू की दुकान से 10 ग्राम पॉलिथीन जब्त करके 100 रुपये जुर्माना, सलीम के यहां से 10 ग्राम पॉलिथीन जब्त करके 100 रुपये, रजनीश के यहां से 500 ग्राम पॉलिथीन जब्त करके 2000 रुपये जुर्माना, सचिन गोयल की दुकान से 500 ग्राम पॉलीथिन जब्त करके 2000 जुर्माना और जाहिद की दुकान से 20 ग्राम पॉलीथिन जब्त करके 200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग अभियान में सुभाषचंद लिपिक, विनोद कुमार, शशीकांत, धर्मेंद्र मलिक, कार्यवाहक सफाई नायक जितेन्द्र टांक और इकबाल आदि शामिल रहे।