फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वतंत्रता दिवस: जिले के पांच नवीन कार्यालयों में फहराया जाएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस: जिले के पांच नवीन कार्यालयों में फहराया जाएगा तिरंगा

Fri, 03 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस:   जिले के पांच नवीन कार्यालयों में फहराया जाएगा तिरंगा
शामली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निर्माणाधीन जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों और प्रस्तावित नवीन ऊन तहसील भवन कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे मुंडेट में सीएमओ कार्यालय, ड्रग वेयर हाउस, गोहरनी में विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय निर्माणाधीन हैं। जिनमें सीएमओ कार्यालय- ड्रग वेयर हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का ज्यादातर कार्यालय निर्माण पूरा हो चुका हैं। डीएम के निर्देश पर 15 अगस्त तक विकास भवन के प्रथम तल तैयार कराने के विभागीय निर्माण एजेेंसी राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। निर्माण एजेंसी विकास भवन कार्यालय के प्रथम तल तैयार करने में जुटी हुई हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ रेणू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, ग्राम्य विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया हैं। डीडीओ बलराम कुमार ने बताया कि विकास भवन का प्रथम तल तैयार किया जा रहा है। विकास भवन के प्रथम तल में विकास भवन कार्यालय समेत कई विभागों के कार्यालय कर्मचारियों को शिफ्ट करने की तैयारीं है। डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीएमओ कार्यालय व ड्रग वेयर हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बाद में सीओएमओ कार्यालय, ड्रग वेयर हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल में विभागीय कर्मचारियों को शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह नवीन जिला मुख्यालय भवनों का निरीक्षण के साथ-साथ विभागीय कार्यालयों में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed