फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   648 करोड रुपये से बनेगा दिल्ली यमुनोत्री हाइवे का दूसरा फेज

648 करोड रुपये से बनेगा दिल्ली यमुनोत्री हाइवे का दूसरा फेज

Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
648 करोड रुपये से बनेगा दिल्ली यमुनोत्री हाइवे का दूसरा फेज
शामली।
विज्ञापन

गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन हाइवे के दूसरे फेज में शामली से सहारनपुर तक 648 करोड़ रुपये में फोरलेन हाइवे का निर्माण होगा। दिल्ली यमुनोत्री हाइवे को पानीपत खटीमा हाइवे से जोड़ने के लिए सात किलोमीटर लंबा बाईपास बनवाया जाएगा, जिसकी सहमति केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री ने दे दी है।
बृहस्पतिवार को शामली में कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्व में जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तो केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी जनता तक नहीं पहुंचता था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को बढ़ावा मिला है। यही वजह है कि शामली जनपद को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन हाइवे के निर्माण का पहले फेज का टेंडर हो चुका है। पहले फेज में बागपत से शामली के गांव बलवा तक फोरलेन हाइवे का निर्माण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे फेज में शामली से सहारनपुर तक फोरलेन हाइवे बनेगा, जिस पर 648 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन हाइवे को पानीपत खटीमा हाइवे से जोड़ने के लिए सात किलोमीटर लंबे बाईपास का प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। यह बाईपास दिल्ली रोड पर बलवा गेट से कंडेला तक बनेगा। इस बाईपास के लिए करीब 42 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कवायद शामली शहर से ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए चल रही है। क्योंकि मेरठ - करनाल, पानीपत - खटीमा और दिल्ली यमुनोत्री हाइवे के भारी वाहन शामली शहर के बीच से गुजरते हैं। दिल्ली यमुनोत्री से पानीपत खटीमा हाइवे तक बाईपास बनने के बाद मेरठ करनाल हाइवे को दिल्ली -सहारनपुर हाइवे से जोड़ने का कार्य कराया जाएगा। दूसरे फेज के हाइवे निर्माण के लिए जल्दी ही प्रोजेक्ट मैनेजरों के साथ बैठक करके बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के साथ भी वार्ता की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता मृगांका सिंह, जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप, अजय संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, भाजपा नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक, पंकज कश्यप और नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो चौड़ी हो जाएगा मेरठ करनाल हाइवे
गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि अभी मेरठ करनाल हाइवे के बीच 1.68 मीटर का डिवाइडर है, जिसे भविष्य में साढ़े पांच मीटर कराने पर विचार चल रहा है। इससे हाइवे की चौड़ाई बढ़ जाएगी। इसके साथ ही मेरठ करनाल और पानीपत -खटीमा हाइवे पर यमुना के दोनों पुल भी डबल होने का प्रस्ताव है। सुरेश राणा ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल थे, जिन्होंने मेरठ -करनाल हाइवे पर करनाल जनपद में करीब 16 किलोमीटर लंबाई की सड़क को फोरलेन बनवाने की सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed