{"_id":"5b32946a4f1c1b214d8b8a0b","slug":"41530041450-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगी दूसरी मेरिट, 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगी दूसरी मेरिट, 16
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जारी होगी दूसरी मेरिट
शामली। डिग्री कॉलेजों में पहली मेरिट से दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पहली मेरिट से जनपद के चारो राजकीय और एडेड कॉलेजों में 2369 सीटों के सापेक्ष अभी तक 687 सीटें भरी है। अभी भी 1682 सीटें खाली है। रात में यूनिवर्सिटी दूसरी मेरिट जारी करेगी, जिससे दाखिला प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। इसके बाद खाली सीटों पर ओपन मेरिट से दाखिले होंगे।
जनपद के चारों राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में मिलाकर 2369 सीटें उपलब्ध है। पहली मेरिट से 25 जून तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही है। पहली मेरिट से केवल एक तिहाई ही सीटें ही भर पाई है। जिसके बाद मंगलवार देर रात्रि को यूनिवर्सिटी द्वारा दूूसरी मेरिट जारी करेंगी। दूसरी मेरिट से दाखिला प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेंगे। जिसके बाद खाली सीटों पर यूनिवर्सिटी दो ओपन मेरिट से खाली सीटें भरी जाएंगी। बुधवार को सुबह ही सभी कॉलेजों में मेरिट बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएंगी। अभी तक पहली मेरिट से बीए में 1069 सीटों के सापेक्ष 328 सीटें भर पाई है। जिसमें विजय सिंह पथिक कैराना में 291 में से 62, वीवी पीजी शामली में 531 में से 150 और कांधला राजकीय कॉलेज में 267 में 116 सीटें भरी है। वहीं, बीकॉम में 480 में 114 सीटें भरी है। विजय सिंह पथिक कैराना मेेें 160 में 48, आरके शामली में 160 में 42 और वीवी शामली में 160 में 24 सीटें भरी है। वहीं, बीएससी विज्ञान मेें 640 में से 229 सीटें भर गई है। विजय सिंह पथिक कैराना में बीएससी गणित में 160 में से 41, बायो में 80 में 18, आरके शामली में गणित में 80 में से 41, बायो में 160 में 89 और सांख्यिकी में 80 में 33 सीटें भरी है। जबकि बीएससी कृषि में आरके कॉलेज में 160 में से 16 सीटें ही भर पाई है।