फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भगवान निराकार और ब्रहम स्वरुप हैं- साक्षीगोपाल दास

भगवान निराकार और ब्रहम स्वरुप हैं- साक्षीगोपाल दास

Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भगवान निराकार और ब्रहम स्वरुप हैं- साक्षीगोपाल दास
भगवान निराकार और ब्रह्म स्वरूप है : साक्षी गोपालदास
विज्ञापन

शामली।
इस्कान प्रचार समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास महाराज ने कहा है कि संसार में सभी कुछ मिथ्या है। भगवान निराकार और ब्रह्मस्वरूप है। ब्रह्म ज्ञानी और ध्यान मार्गी परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण साकार रूप में ब्रह्म का अवतार में मौजूद है, जो सृष्टि के हर जीव परमात्मा कण- कण में विराजमान हैं।

मंगलवार शाम चार बजे हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में इस्कान प्रचार समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के चौथे दिन कुरुक्षेत्र से आए इस्कान प्रचार समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज ने कहा कि यदि जीव को आवागमन से छुटकारा पाना है, तो भगवान कृष्ण की शरण लेनी होगी। भगवान को मन से ही नहीं कर्म से प्राप्त करना होगा। महाराज ने कहा कि मानव योनी ऐसी है, जिसमें परमात्मा से मिला सकती है। बार बार जन्म लेने से जीव को छुटकारा दिला सकती है। उन्होंने कहा कि जो जीव श्रीकृष्ण की भक्ति नहीं करते है, वह पाप के भागी होकर बार बार जन्म लेकर विभिन्न योनी में भटकते रहते हैं। हरिनाम संकीर्तन सुनने की श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन समिति के चेयरमैन विनय कुमार बंसल, राधाशरण दास, विजेंद्र गुप्ता, पूर्व आईजी विजय गर्ग, घनश्यामदास गर्ग, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सुधीर संगल, पुरीदास, रोहताश, पुष्पा, प्रिया देवीदासी, पार्वती, पवित्रा, अंबिका , प्रमोद ऐरन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed