{"_id":"5af9d78e4f1c1b1a5e8b480d","slug":"41526323086-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। छह माह पूर्व गांव जहांनपुरा में की गई महिला नोशिदा की हत्या मामले में फरार चल रहे हत्यारोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
छह नवंबर 2017 को गांव जहांनपुरा में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर वाजिद की पत्नी नोशिदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका की सास रुकसाना की ओर से गांव के ही सावेज पुत्र कामिल हसन व अब्दुल रहीम पुत्र रियाज हसन व उनके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से दोनों नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चले आ रहे हैं। इनकी काफी धरपकड़ के प्रयास के बावजूद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। मामले के विवेचक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि नामजद उपरोक्त दोनों हत्यारोपियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद उनके घरों पर पहुंच कर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए। यदि आरोपी अब भी कोर्ट में पेश नहीं हो पाते हैं, तो अदालत से आदेश प्राप्त करके जल्द ही दोनों हत्यारोपियों के घरों की कुर्की की जायेगी।