{"_id":"5af099a04f1c1b3c0a8b88e6","slug":"41525717408-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मई को शामली आएंगे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मई को शामली आएंगे जयंत चौधरी
Updated Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली।
विपक्षी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन नौ मई को नामांकन पत्र जमा कराएंगी, लेकिन उससे पहले शामली में कैराना रोड पर बैंक्वेट हाल में बैठक होगी, जिसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए ही सपा, बसपा और रालोद का संयुक्त गठबंधन हुआ है। उन्होंने बताया कि नौ मई को सभा में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के भाषण के बाद ही गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।