{"_id":"5ae762f94f1c1ba1098b7703","slug":"41525113593-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारण से आग लगने पर फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारण से आग लगने पर फसल नष्ट
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी किसान सत्यपाल, रामपाल और कस्बा एलम निवासी देवेंद्र तथा संदीप के खेत भनेड़ा के जंगल में पास पास हैं। सोमवार सुबह अज्ञात कारण से सत्यपाल के गन्ने के खेत में आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण आग तीनों किसान के खेतों तक पहुंच गई। जब तक किसानों को आग लगने का पता, तब तक खेत में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से किसान सत्यपाल की 15 बीघा गन्ने की फसल, रामपाल की तीन बीघा गेहूं की फसल, किसान देवेंद्र की 10 बीघा गन्ने की फसल और किसान संदीप की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने डीएम से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।