{"_id":"5ae617bf4f1c1b87028b729d","slug":"41525028799-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में भी रेहडा चालक की शिनाख्त नहीं करा पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में भी रेहडा चालक की शिनाख्त नहीं करा पाई पुलिस
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस में किया शव का अंतिम संस्कार
शामली।
खेड़ीकरमू के पास हादसे में हुई रेहडे़ चालक की मौत को तीन दिन बीतने के बाद भी परिजनों के आने की आस में उसका शव मोर्चरी में रखा रहा, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद रविवार को पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दो दिन पूर्व खेड़ीकरमू में एक गोलगप्पे बेचकर शामली की ओर आ रहे अज्ञात युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई थी। दो दिनों तक भी खेड़ीकरमू, लिलौन और शामली में पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को 72 घंटे पूरे होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके चलते नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।