{"_id":"5ac671cb4f1c1bca618b5b06","slug":"41522954699-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कर दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कर दी विदाई
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
शामली। पावटी कलां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके अच्छे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए खुशी के साथ विदाई दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र के गांव पावटी कलां स्थित स्कूल में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह व धर्मपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन ग्राम प्रधान योगेश, इलियाश व यशपाल सिंह ने केक काटकर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। शिक्षकों ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों पर प्रकाश डाला। दोनों शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता इरशाद व संचालन साजिद ने किया। इस दौरान आलिम, इकराम, राकेश, अमजद, गुलाब सिंह, हारुन, कर्ण, सतीश, दिलशाद, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।