{"_id":"5ab6a45f4f1c1b5a598b5edf","slug":"41521919071-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति डीएम ने किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति डीएम ने किया जागरुक
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों के प्रति डीएम ने किया जागरूक
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने वीवी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और यातायात के नियमों का पालन करें, ताकि जीवन सुरक्षित रहे। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने बताया कि बिना पंजीयन वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इसके लिए चार हजार रुपये का दंड निर्धारित है।
इस दौरान गौरव राणा वीवी इंटर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार 11 हजार, जबकि मुस्कान ठाकुर को अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन को द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये, नदीम अली को तृतीय स्थान पर 2100 रुपये के रूप में दिए गए। डीएम ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि अपने साथ के बच्चों को भी परिवहन के नियमों की जानकारी देकर जागरूक करें। कार्यक्रम में एसके आर्य प्रधानाचार्य वीवी इंटर कॉलेज शामली, राजेंद्र कौशिक ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन अनुराग शर्मा ने किया।