फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कश्यप समाज से समाज हित में एकजुट होने का आह्वान

कश्यप समाज से समाज हित में एकजुट होने का आह्वान

Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कश्यप समाज से समाज हित में एकजुट होने का आह्वान
शामली। अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास मंच ने पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप निषाद जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक की। जिसमें कश्यप समाज से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शामली में माजरा रोड पर चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास मंच की बैठक सूरजमल कश्यप की अध्यक्षता और नीटू कश्यप के संचालन में हुई। इस दौरान विकास मंच की तरफ से वर्ष 2017 के कार्यक्रमों में आय-व्यय का ब्योरा दिया गया। साथ ही पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप निषाद जयंती मनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों को भूल जाता है, उस समाज का कभी भला नहीं होता। वर्तमान ंप्रदेश सरकार ने 15 महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टी रद्द करके महापुरुषों का अपमान किया है, जबकि महापुरुषों की जीवनी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिए। इस दौरान रणवीर सिंह, कृष्णपाल कश्यप, पवन कश्यप, संजीव कश्यप, प्रदीप कश्यप, इंद्रपाल, शिवरंजन, बोबी, डॉ. अनिल सिलावर, बिजेंद्र कश्यप, विजयपाल, नरेश भनेड़ा, हरपाल कश्यप, मांगी, सर्वेश लांक, तिलकराम, ओमपाल कश्यप, जयपाल ताना, ब्रह्मपाल, सतपाल, रूप सिंह, राजेश नोजल, नाथीराम, जबर सिंह, धर्म सिंह, सलेक चौसाना, जयपाल, तेजपाल, हरबीर, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed