फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पीएनबी में चेक क्लीयरेंश होने में असमंजस की स्थिति

पीएनबी में चेक क्लीयरेंश होने में असमंजस की स्थिति

Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी में चेक क्लीयरेंश होने में असमंजस की स्थिति
शामली। पीएनबी का साफ्टवेयर अपडेट के बाद चेक क्लीयरेंश में फंसे करोड़ों रुपये के चेकों का पिछले 25 दिन से कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। कंप्यूटर में डाटा सही तरीके से नहीं आ पा रहा है। नतीजतन बैंक कर्मियों के साथ ही उपभोक्ताओं के सामने परेशानी पैदा हो रही है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं का साफ्टवेयर अपडेट का कार्य चल रहा था। क्लीयरेंश के फेर में जिले की बैंक शाखाओं में बाहर के बैंकों के करोड़ों के चेक फंसे पड़े है। सिर्फ बैंकों में खाते में धनराशि जमा करने व निकलने का काम हो रहा है। साफ्टवेयर अपडेट के चक्कर में खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं। जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 19 शाखा हैं। जिला मुख्यालय पर बैंक शाखाओं से उपभोक्ताओं द्वारा चेक क्लीयरेंश के बारे में जानकारी ली जाती है, तो टका सा जवाब मिलता है। बैंक के अफसर दबी जुबान से स्वीकार करते हैं कि क्लीयरेंश में गए चेक मुजफ्फरनगर में फंसे है, वहां भी चेक क्लीयरेंश नहीं हो रहे हैं। बैंक कर्मियों का कहना है कि साफ्टवेयर अपडेट के बाद क्लीयरेंश में दिक्कत आ रही है। पीएनबी अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक हरपाल सिंह तोमर ने बताया कि शाखाओं का साफ्टवेयर अपडेट तो हो गया है। 10 दिन बाद क्लीयरेंश में फंसे चेकों का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed