{"_id":"5a57b31a4f1c1b70188b46ea","slug":"41515696922-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बारे में फेसबुक पर कर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बारे में फेसबुक पर कर अभद्र टिप्पणी
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सिपाही के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी
कैराना (शामली)। मुकीम काला गिरोह के बदमाश साबिर जंधेड़ी से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर दी गई। टिप्पणी एक प्राइवेट स्कूल के अध्यापक के फेसबुक आईडी से की गई, जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
दो जनवरी को गांव जंधेड़ी में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर सिपाही अंकित तोमर शहीद हो गया था। शहीद सिपाही को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएम ग्रुपों में फोटो के साथ श्रद्धांजलि दी जा रही थीं। वहीं, फेसबुक पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। उसका स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हुआ, तो ऐसी हरकत करने वाले के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मालूम चला कि उक्त कमेंट एक निजी स्कूल में कार्यरत अध्यापक द्वारा किया गया। वहीं, अध्यापक का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से उसकी आईडी के जरिये गलत कमेंट कर दिया। वह इसके खिलाफ कैराना थाना पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे। वहीं, स्कूल प्रबंधक का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।