{"_id":"5a565ded4f1c1b0d198b459c","slug":"41515609581-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा राष्ट्र की धरोहर: प्रो0 चमन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा राष्ट्र की धरोहर: प्रो0 चमन लाल
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डाक्टर चमन लाल एवं भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण अधिकारी राज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
सभी छात्र-छात्राओं ने स्टाफ के साथ स्काउट गाइड वंदना की। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स की इकाई के गठन, उद्देश्य, इतिहास एवं लाभ के विषय में अपने अनुभवों के साथ जोड़ते हुए विस्तर से बताया। प्राचार्य ने देश के विकास में युवाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. अजय बाबू शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को उनके व्यक्तित्व विकास में महत्व पर जोर देते हुए इससे जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता सप्ताह मनाए जाने एवं श्रेष्ठ सहयोग देने वाले छात्र -छात्राओं में से स्वच्छता नायक व नायिका के चयन के संदर्भ में शासन से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया। इन चयनित छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस पर सम्मनित किए जाने संबंधी पत्र कालेज कार्यालय को मिला है। कालेज में दीपावली अवकाश से पूर्व स्वच्छता सप्ताह मनाकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्राचार्य की अध्यक्षता में एक वरिष्ठ प्राध्यापक, वरिष्ठ प्राध्यापिका और सीनियर क्लास से एक छात्र और एक छात्रा को चयनित कर महाविद्यालय स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। आज के समारोह का संचालन संयोजिका डाक्टर नीतू त्यागी ने किया। सह संयोजक डाक्टर मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में डॉक्टर रीनू, डॉक्टर भूमेश कुमार, डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह, डाक्टर हंसराज, डाक्टर हरेंद्र सिंह, डाक्टर उत्तम कुमार, डाक्टर मदनपाल, डाक्टर मोहित मलिक, डाक्टर संदीप कुमार, डाक्टर रमेश यादव, डॉ मुकेश कुमार, डाक्टर योगेंद्र कुमार, डाक्टर दीपक कुमार, जसवीर सिंह, बृजपाल एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।