{"_id":"5a4696734f1c1bce408bfee2","slug":"41514575475-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजवाहा की पटरी टूटी, फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजवाहा की पटरी टूटी, फसल हुई जलमग्न
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव गढ़ी श्याम में रजवाहे की पटरी टूटने से आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी किसानों की कृषि भूमि गांव लूंब के रास्ते में है। खेतों के पास से रजवाहा बहता है। किसान तोसा, ब्रजपाल, विजेंद्र, बिल्लू, संदीप और रविंद्र ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी है। बृहस्पतिवार रात रजवाहे की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण आसपास के सभी खेतों में पानी भर गया और फसल नष्ट हो गई। किसानों का आरोप है कि इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को डीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रविंद्र कुमार का कहना है कि शीघ्र ही किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।