{"_id":"5a355d3e4f1c1bcd6d8b45a7","slug":"41513446718-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल
थानाभवन (शामली)। रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल हो गई। इसमें महिला के दोनों पैर की अंगुलियां कट गई। महिला को थानाभवन सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गांव दखोड़ी जमालपुर निवासी महिला बाला देवी पत्नी मामचंद सुबह हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह ट्रेन थानाभवन स्टेशन पर पहुंची ट्रेन कुछ समय लेट थी। ट्रेन में चढ़ते समय बाला देवी का पैर फिसल गया। इससे महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे स्टेशन पर खड़े लोगों ने शोर मचा दिया और ट्रेन को रुकवाया। बड़ी मुश्किल से महिला को लोगों ने बचाया। घायल महिला को थानाभवन सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस हादसे में महिला के दोनों पैर की अंगुलियां कट गई। गंभीर हालत के चलते महिला को थानाभवन सरकारी अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।