{"_id":"59c0154b4f1c1bb5688b54f8","slug":"41505760587-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के कपड़े पहनकर घूम रहा गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के कपड़े पहनकर घूम रहा गैंग
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से गुहार लगाई
शामली। मोहल्ला गोशाला रोड निवासी किन्नर हाजी अजीम उर्फ बोबी और नौकुआं घेर बुखारी निवासी किन्नर रानी ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया कि शहर में कुछ युवक रात में महिलाओं के कपड़े पहनकर किन्नर बनकर घूमते हैं। ट्रेनों में उगाही करते हैं तथा बस अड्डा और अन्य स्थानों पर भी वसूली करते हैं। कुछ दिन पूर्व ही शहर के फव्वारा चौक पर इन युवकों को अवैध वसूली करने का विरोध किया, तो जान से मारने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगे। किन्नर बोबी और रानी का कहना है कि युवकों की इन हरकतों की वजह से तमाम किन्नर घबराए हुए हैं। उनकी मांग है कि ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।