{"_id":"59989fbe4f1c1b5a188b48bb","slug":"41503174590-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में झमाझम बारिश से जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में झमाझम बारिश से जलभराव से लोग परेशान
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिले में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को एक तरफ जहां गरमी से राहत दिलाई। वहीं, जगह-जगह हुए जलभराव और बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी भी बढ़ गई।
पिछले एक सप्ताह से दिन एवं रात में गर्मी होने से लोग परेशान थे। शुक्रवार मध्य रात्रि से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। हल्की बूंदाबांदी शुरू होते ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई झमाझम बारिश डेढ़ घंटे तक जारी रही। शहर के फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, जैन मोहल्ला, मिल रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, रामसागर में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक बूंदाबांदी जारी रही है। सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रविवार को भी मानसूनी बारिश हो सकती है। सोमवार के बाद मौसम में बदलाव आएगा। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अबुंज कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह शामली सिटी में ज्यादा बारिश तथा पूर्वी यमुना नहर खंड के इलाके कम बारिश हुई है। यहां तीन एम एम बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश कपूर ने बताया कि शुक्रवार रात्रि कंडेला बिजलीघर में तकनीकी गड़बड़ी आने से बारह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही है। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति को चालू कराया गया है।