फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समूहो सें गरीब महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

समूहो सें गरीब महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

Thu, 10 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
समूहो सें गरीब महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
शामली।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बुधवार को आजीविका मिशन योजना के तहत मंडलीय स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें लखनऊ से आए आजीविका मिशन योजना के निदेशक डॉ. इमरान ने गांव में गरीब महिलाओं को स्वरोजगार दिलाए जाने के लिए समूह गठित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समूहों का गठन होने के बाद तीन माह बाद रिवाल्विंग फंड प्रदान किया जाता हैं। जिससे महिलाएं आपस में लेनदेन कर सके। गठित समूहों की गरीब महिलाओं को पैसों के लिए किसी भी महाजन के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको अगर धनराशि की आवश्यकता पड़ी तो समूहों को ओर धनराशि प्रदान कराई जाएगी। जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि आजीविका मिशन योजना के तहत समूहों में आने वाली परेशानी के बारे में अवगत कराया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने बताया कि समूह गठित होने के छह माह बाद पंच सूत्र अपनाया जाता है।
विज्ञापन

मौके पर माइक्रो प्लान तैयार करके समूहों को एक लाख दस हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। कार्यशाला में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जिले के परियोजना निदेशक, सहायक विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर प्रमोद कुमार, फैैैसल मलिक, आशीष कुमार, सोनू, उमर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed