{"_id":"5e249b558ebc3e4b3412b83e","slug":"406-passengers-caught-without-tickets-in-four-days-shamli-news-mrt464717974","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 406 यात्री बिना टिकट पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में 406 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अब सवारी बिना टिकट यात्रा करना आसान नहीं है। उत्तर रेलवे के डीआरएम एससी जैन के दौरे के बाद ट्रेनों की चेकिंग शुरू हो गई है। पिछले चार दिन में 406 यात्री बिना टिकट पकड़े जा चुके हैं।
सात जनवरी को दिल्ली मंडल के डीआरएम एससी जैन ने दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर भ्रमण किया था। भ्रमण कार्यक्रम के तहत अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज मित्तल ने दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए सुबह-शाम और रात्रि कालीन ट्रेनों में चेकिंग कराने की शिकायत की थी। डीआरएम के निर्देश पर टिकट चेकिंग करने के लिए एक टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य टिकट निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व मेें 16 सदस्यीय टीम ने पिछले चार दिन से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों में नियमित चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि चार दिन में शामली, बागपत रोड और खेकड़ा में चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट 406 लोग पकड़े गए हैं। बिना टिकट सभी सवारियों एक लाख तीन हजार पांच सौ चालीस रुपये जुर्माना धनराशि वसूली गई है।