फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   40 people from Shamli, Muzaffarnagar, Aligarh stranded in Maharashtra

महाराष्ट्र में फंसे शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ के 40 लोग

Tue, 31 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
40 people from Shamli, Muzaffarnagar, Aligarh stranded in Maharashtra
शामली। कारोबार के लिए गए शामली, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के करीब 40 लोग लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में फंस गए हैं। इनमें शामली के करीब 12 लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र में फंसे लोगों की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस से महाराष्ट्र प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद सभी लोगों को क्वारंटीन में रखकर खाने पीने समेत सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राव वारिस ने बताया कि शामली, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के करीब 40 लोग महाराष्ट्र में गए हुए हैं। लॉकडाउन में सभी लोग वहां फंसे हुए हैं। उनमें से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क कर बताया कि वे महाराष्ट्र के अहमदगढ़ कैड गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं। उनके पास खाने-पीने का राशन व पैसे भी खत्म हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन गोकरण और एडीजी अभिसूचना एसबी शिराडकर को मेल पर वहां फंसे लोगों के बारे में जानकारी दी। पूर्व विधायक राव वारिस ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और उन सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें कैडगांव अहमदनगर में क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

-14 मार्च को पहुंचे थे अहमदनगर
महाराष्ट्र में फंसे चौसाना निवासी समीर ने फोन पर बताया कि वह अपने ताया के लड़के राव राफे के साथ 13 मार्च को घर से महाराष्ट्र के लिए चले थे। 14 मार्च को वे महाराष्ट्र के अहमदनगर में पहुंचे थे। उन्होंने फेरी लगाकर रेडीमेड कपड़ों को बेचने का काम शुरू किया था। 20 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से वे अपने कमरे में ही बंद रहे। उन्होंने फोन पर पूर्व विधायक राव वारिस को जानकारी दी थी। उन दोनों भाईयों के अलावा जिले के जलालाबाद, थानाभवन के करीब 12 लोग हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के छतैला, जसोई, शाहपुर और अलीगढ़ आदि के करीब 40 लोग हैं। सभी को क्वारंटीन में निश्चित दूरी पर रखा गया है। अब उन्हें खाने-पीने आदि की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed