फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   40 complaints in complete resolution day, three settled

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा पहुंचे कलक्ट्रेट, फरियादियों की सुनी शिकायतें

Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
40 complaints in complete resolution day, three settled
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी व सीडीओ - फोटो : SHAMLI
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शामली कलक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों में निस्तारण में कोई लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


तीसरे मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रत्येक गांव में सचिव समय पर उपलब्ध हों, ताकि गांव के कार्य सुचारू रूप से चल सकें। सभी बिजलीघरों पर जेई- एसडीओ मौजूद रहे, ताकि कनेक्शन संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय से हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति ना हो, इसकी व्यवस्था करें। अगर जलभराव की स्थिति हो तो पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावी रूप से कराएं। जिस गांव में जहां-जहां पाइप पेयजल योजना के तहत कार्य चल रहा है, उसमें इस यह ध्यान रखा जाए कि कटर से ही सड़क की कटिंग हो और पाइप डालने के बाद फिर उसे उसी अवस्था में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने गांव में स्थापित टंकियों की सफाई करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को ब्लॉक वार कैंप लगाने के निर्देश दिए। कैंप के दिन संबंधित अधिकारी भी वहां मौजूद रहें। उन्होंने सीडीओ को गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे वहां पशुओं के लिए हरा चारा, पानी आदि की व्यवस्था हो सके।


गोशाला के पास चारागाह की जमीन पर चारा उगाया जाने व नगर पंचायतों/नगर पालिकाओं में सफाई की दृष्टि से प्रतिदिन प्रात: एक घंटा स्थानीय सभासद एवं जिम्मेदार लोगों के साथ कोविड-19 ध्यान में रखते हुए भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार  में  आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेते गन्नामंत्री सुरेश राणा

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेते गन्नामंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

 

शामली कलेक्ट्रेट सभागार  में  आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेते अधिकारी

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed