फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4.88 lakh youth voters will be decisive

4.88 लाख युवा मतदाता होंगे निर्णायक

Tue, 11 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
4.88 lakh youth voters will be decisive
4.88 लाख युवा मतदाता होंगे निर्णायक
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव में जिले में 18 साल से 40 वर्ष की आयु के 4 लाख 88 हजार 295 युवा मतदाता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। ये मतदाता चुनाव का रुख पलट सकते हैं। जिले के कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 9,56354 मतदाता हैं। जिसमें 5,18523 पुरुष और 4,37751 महिला मतदाता है।
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में 18 साल से 40 साल तक के 4 लाख 88 हजार 295 युवा मतदाता हैं। 60 वर्ष से 69 वर्ष की आयु के कुल मतदाता 81 हजार 986 हैं। 70 वर्ष से 79 वर्ष तक की आयु के 4,12,27 मतदाता हैं। इसी प्रकार 80 से 89 वर्ष तक की आयु के 13,113 मतदाता हैं। 90 से लेकर 99 साल तक के मात्र 2353 मतदाता हैं। 100 वर्ष की आयु के मात्र 163 मतदाता हैं। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता 30 वर्ष से लेकर 39 वर्ष तक 2,46,285 हैं। इसके बाद 20 वर्ष से लेकर 29 वर्ष की आयु के 2,32,560 मतदाता हैं। 40 वर्ष से लेकर 49 वर्ष की आयु के 1,81,891 मतदाता हैं। 50 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक के 1,46,226 मतदाता हैं। 18 वर्ष की आयु से लेकर 19 वर्ष तक के मतदाता 10550 मतदाता है, लेकिन 40 वर्ष की आयु के युवा मतदाताओं की चुनाव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस बार भी युवा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

जिले में लागू की गई धारा 144
शामली। विधानसभा चुनाव, त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर आगामी 28 फरवरी तक जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। डीएम जसजीत कौर के मुताबिक विधानसभा चुनाव, 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस समेत अन्य पर्व और शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षाओं को देखते हुए आगामी 28 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed