फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3D notification published, clearing the way for compensation distribution

3डी की अधिसूचना प्रकाशित, मुआवजा वितरण का रास्ता साफ

Thu, 10 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
3D notification published, clearing the way for compensation distribution
शामली। हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला 110 किमी लंबे और 65 मीटर चौड़े अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर 3663.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शामली जिले के 12 और सहारनपुर जिले के 32 गांवों से होकर गुजरेगा। एनएचएआई ने 3डी की अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद मुआवजा वितरण के कार्य का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

इस छह लेन के एक्सप्रेसवे की पिछले वर्ष सितंबर माह में एनएचएआई की अंबाला इकाई की ओर से 3ए की अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके बाद आपत्तियों और शिकायत के निस्तारण किया गया। अब 3डी की अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की 3डी की अधिसूचना के दौरान आई आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुआवजा धनराशि जारी होने के बाद भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की होगी दूरी कम, ग्रीन फील्ड होगा एक्सप्रेसवे
अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे में हरियाणा के यमुनानगर के 11 गांव, सहारनपुर के 32 गांव और शामली के 12 गांवों को शामिल किया गया है। शामली के लोगों को अंबाला जाने के लिए शामली से करनाल होकर अंबाला साढ़े तीन घंटे लगते है। ग्रीन फील्ड इकनॉमिक एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद डेढ़ घंटे में पूरी होगी। अंबाला-शामली इकनॉमिक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। बाद में इस एक्सप्रेसवे को शामली से गोरखपुर तक जोड़ना प्रस्तावित है।
शामली से गोरखपुर तक जाएगा एक्सप्रेसवे
भारत माला परियोजना के तहत 700 किमी लंबाई वाला शामली से गोरखपुर तक मिलाने की योजना है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों की 37 तहसील से होकर गुजरेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोड़ा, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली को जोड़ेगा।

अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के शामली जिले के गांव
अब्दुला मोरमाजरा, औरंगाबाद गंदेवड़ा, भैसानी इस्लामपुर, गोगवान जलालपुर, जमालपुर, कुतुबगढ़, मनट मंटी, थानाभवन पट्टी कालरु, थानाभवन पट्टी नौगांवा, भनेड़ा उद्दा, मानकपुर, तितारसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed