फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   370 peti sharab pakdi

370 पेटी शराब पकड़ी गई

Sat, 04 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
370 peti sharab pakdi
370 पेटी शराब पकड़ी गई - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों में बांटने के लिए मंगाई गई 370 पेटी देशी शराब झिंझाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ ली। उक्त शराब को हरियाणा से मेरठ ले   जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। देर रात    करनाल की तरफ से आए ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। ट्रक में 370 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का लदी हुई थी। ट्रक सवार हरविंद्र और जगदीश निवासी गांव जागती जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त शराब मेरठ के किसी नेता ने मंगाई थी, जिसे करनाल से मेरठ पहुंचाया जाना था। ट्रक और शराब को सीज कर दोनों के खिलाफ शराब तस्करी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पकडे़ गए दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश    करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed